अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने दुनिया को परमाणु और रासायनिक हथियारों से पूर्ण रूप से खाली कराने और ऐसे हथियारों के उत्पादन को समाप्त करने की मांग की।न्यूयॉर्क से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री श्री अली अकबर सालेही ने रासायनिक हथियारों के सम्मेलन के 15 वें अधिवेशन के अवसर पर गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रतिनिधि के रूप में यह ताकीद की कि रासायनिक हथियारों के ख़ात्मे से ही शांति और स्थिरता प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन, रासायनिक हथियारों के कनूवेशन के महत्व से पूरी तरह अवगत है।श्री सालेही ने अधिवेशन में सदस्यता न रखने वाले देशों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि दूसरे देशों की इस अधिवेशन में सदस्यता, अंतरराष्ट्रीय शांति में मजबूती का कारण बन सकता है।न्यूयार्क में आयोजित रासायनिक हथियारों के सम्मेलन के 15 वें अधिवेशन में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव सेक्रेटरी बान की मून सहित दुनिया के कई वरिष्ठ हस्तिया शामिल थीं।........166
1 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 353143
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने दुनिया को परमाणु और रासायनिक हथियारों से पूर्ण रूप से खाली कराने और ऐसे हथियारों के उत्पादन को समाप्त करने की मांग की....